फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनामिका सिंह और मधुपति में जंग तेज

Mon, 24 Apr 2017 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
कौशाम्बी
विज्ञापन
जिला पंचायत की कुर्सी को लेकर अनामिका सिंह और मधुपति के बीच जंग तेज हो गई है। यह सियासी अदावत परेड के बाद खुलकर सामने आ चुकी है। चारों तरफ से घिरी मधुपति को बाहर निकालने के लिए पूर्व विधायक ने सदस्यों पर डोरे डालने शुरू कर दिए हैं। वह सदस्यों को रिझाने की कोशिश कर रहे हैं। ठेकेदारी में सदस्यों की अनदेखी की वजह से कई सदस्य नाराज हैं। ऐसे सदस्य पूर्व विधायक के लिए परेशानी का कारण बने हैं।
विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष मधुपति के खिलाफ वार्ड नंबर एक की जिला पंचायत सदस्य अनामिका सिंह ने डीएम को अविश्वास प्रस्ताव सौंपा है। शनिवार को उन्होंने अपने समर्थक 18 सदस्यों की एडीएम के सामने परेड भी करवा दी। हलफनामा देने वाले सदस्यों के फोटो का मिलान भी हो चुका है। इस कार्रवाई के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष को कुर्सी से हटाने की जंग तेज हो चुकी है। अनामिका सिंह के पति सोनू सिंह पटेल ने पूर्व विधायक वाचस्पति की पत्नी मधुपति को जिला पंचायत से बाहर का रास्ता दिखाने की तैयारी जोरशोर से कर रखी है। हालांकि पैंतरा बदलते हुए पूर्व विधायक ने भाजपा का दामन थाम लिया है।

इससे सोनू सिंह पटेल की सियासी चाल थोड़ा कमजोर पड़ने की संभावना है। इसके बाद भी वह कमर कसकर मैदान में डटे हैं। पूर्व विधायक की सबसे बड़ी परेशानी यह है कि सिराथू विधानसभा सीट पर सपा का परचम लहराने के लिए उन्होंने पूरे जिले के कार्यों की अनदेखी करते हुए जिला पंचायत का बजट सिराथू में झोंक दिया था। इससे सदस्य नाराज हैं। इसके अलावा सदस्यों के चहेते ठेकेदारों को भी उन्होंने नजरअंदाज कर रखा था। इसकी सबसे बड़ी वजह यह थी कि वह सपा के विधायक थे और सरकार भी उसी पार्टी की थी। अब सब कुछ उल्टा है। माहौल को देखते हुए सोनू सिंह पटेल ने पत्नी अनामिका सिंह के नेतृत्व में यह जंग छेड़ी है। इससे पूर्व विधायक का खेमा बौखलाया हुआ है। अब वह सत्ता के जरिए दोबारा अपने नाम का डंका जिला पंचायत में बजवाने की कोशिश में है। सदस्यों से उनकी दूरी बनी हुई है। इसके बावजूद वह संपर्क साधकर उन्हें अपने पाले में लाने की कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए वह हर दांव चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें