फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बेटी के ससुराल गए वृद्ध की ट्रेन से कटकर मौत

Wed, 17 Sep 2025 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
सैनी कोतवाली क्षेत्र के अजुहा कस्बे के वार्ड नंबर सात, आजाद नगर निवासी 65 वर्षीय शारदा प्रसाद की मंगलवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। शारदा प्रसाद बीते रविवार को फतेहपुर के खागा कोतवाली क्षेत्र के टेसारी गांव स्थित बेटी के ससुराल गए थे। मंगलवार सुबह वे शौच के लिए रेलवे लाइन किनारे गए थे। इसी दौरान लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें