करारी कोतवाली क्षेत्र के म्योहर गांव में रविवार की रात छप्पर के नीचे सो रहे एक वृद्ध के सिर पर पत्थर मारकर घायल कर दिया गया। पास में सो रही पत्नी ने शोर मचाया तो आरोपी भाग गया। परिजनों ने घायल बुजुर्ग को निजी वाहन से प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल की बहू ने पुलिस से घटना की शिकायत की है।
म्योहर गांव की सुमन पत्नी राजेश सरोज के मुताबिक, रविवार की रात उनके ससुर श्याम लाल घर के बाहर बने छप्पर में सो रहे थे। आरोप है कि बीती देर रात अज्ञात व्यक्ति ने जान से मारने की नियत से उनके सिर में पत्थर मारकर घायल कर दिया। पास में सो रही श्याम लाल की पत्नी ने शोर मचाया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। घटना के बाद परिजनों ने निजी वाहन से घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।