फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: कौशाम्बी में 10 साल से छोटे शतरंज के खिलाड़ियों की फौज हो रही तैयार

Tue, 23 Jan 2024 05:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
रिद्धि मिश्रा।
विज्ञापन
सफलता के लिए उम्र मायने नहीं रखती है, जिले के शतरंज खिलाड़ियों ने यह साबित भी कर दिया है। जिले में 10 साल से छोटे खिलाड़ियों की फौज तैयार हो रही है। शतरंज एसोसिएशन से धीरे-धीरे करीब सात सौ खिलाड़ी जुड़ चुके हैं। उन्हें शंतरंज खेलने की बारीकियां सिखाई जा रही हैं।
विज्ञापन

शतरंज ऐसोसिएशन खेल को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है। विद्यालय से संपर्क कर वहां प्रतियोगताएं कराना और फिर टॉपर बच्चों का चयन कर उन्हें प्रशिक्षण देने का काम जारी है। इनके बीच प्रतियोगिता कराने के साथ ही नियमित अभ्यास ने खिलाड़ियों के हुनर में निखार ला दिया है।
खास बात ये है कि शतरंज को लेकर जिले के छोटे बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। परीश्रम का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 20 खिलाड़ियों की उम्र 10 साल से कम है। ये खिलाड़ी जिले से लेकर प्रदेश स्तर तक की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग भी कर चुके हैं।
विज्ञापन

इन्हें संगठन के सचिव गाइड कर रहे हैं। खिलाड़ियों की यह फौज शतरंज के क्षेत्र में भविष्य की राह देख रही है। हुनरमंद हो रहे बच्चे दूसरों को प्रशिक्षित भी करते हैं।
एसोसिएशन के सचिव राघवेंद्र शुक्ल ने बताया कि इन दिनों तकरीबन 700 खिलाड़ी उनसे जुड़े हैं। प्रत्येक सप्ताह किसी न किसी विद्यालय में शतरंज प्रतियोगिता होती है। चयनित खिलाड़ियों में पहले दो टॉपर को एसोसिएशन प्रशिक्षण देता है।


बोले खिलाड़ी
खिलाड़ियों के सामने पहले खुद को कमजोर समझते थे, लेकिन नियमित प्रयास से अब खेल में निखार आ रहा है। रुचि से साथ ही खेलने तरीके में बदलाव हुआ है। - पार्थ केसरवानी

शतरंज की थोड़ी बहुत जानकारी थी। इसके बद ऐसोसिएशन की ओर से प्रशिक्षण मिला। आज खेल में थोड़ा नियंत्रण है। आगे खेलने और जीतने की योजना है। - रिद्धि मिश्रा

जिला स्तर पर बेहतर प्रदर्शन रहा। पिछले दिनों राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। अब मुकाबले का कोई प्रयास छोड़ेंगे नहीं, आगे भी प्रयास जारी रहेगा।- परी यादव

छोटे बच्चे खेल काे अच्छी तरह समझने के बाद खेलते हैं। इनकी सोचने-समझने की शक्ति धीरे- धीरे प्रखर हो रही है। बच्चे राज्य स्तर तक पहुंचे हैं। सभी को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन

- राघवेंद्र शुक्ल, सचिव जिला शतरंज एसोसिएशन

रिद्धि मिश्रा।

रिद्धि मिश्रा।

रिद्धि मिश्रा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें