अयोध्या में भगवान राम के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के क्रम में शहर में भी जगह-जगह उत्सव हुए। छोटे-बड़े सभी मंदिरों में सुंदर कांड पाठ हुए तो बड़े मंदिरों में रविवार से शुरू मानस पाठ के समापन पर भंडारे भी हुए।
भक्तों ने राहगीरों को रोक-रोककर प्रसाद वितरित किया। दोपहर बाद कई स्थानों पर शोभा यात्राएं निकाली गईं। दोपहर से ही शुरू आतिशबाजी का सिलसिला रात को भी जारी रहा। घरों में भी लोगों ने राम की पूजा-अर्चना की। पूरा महौल राममय रहा।
डीजे की धुन पर थिरके लोग
कस्बे के शिव मंदिर तथा तन्नापर से प्रभु राम की शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान भक्त डीजे की धुन पर खूब थिरके। भक्तों ने पल को यादगार बनाने के लिए सेल्फी भी ली।