An absconding crook arrested in double murder
- फोटो : KAUSHAMBI
दोहरे हत्याकांड में फरार इनामी बदमाश गिरफ्तार
कोखराज कोतवाली क्षेत्र के कशिया पश्चिम गांव में पिछले साल हुई थी घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
भरवारी। कोखराज कोतवाली पुलिस ने शनिवार सुबह कशिया पश्चिम गांव के चर्चित दोहरे हत्याकांड में फरार चल रहे एक इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। इस घटना में दो आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं।
कशिया पश्चिम गांव निवासी विजेंद्र सिंह व उसकी मां रूपरानी की नौ अक्तूबर 2018 को हत्या कर दी गई थी। मामले में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई थी। बाद में जांच के दौरान परिजनों ने गांव के ही तीन लोगों पर शक जाहिर किया था। पुलिस ने हिरासत में लेकर दो संदिग्धों को कर्रा किया तो उन्होंने जुर्म कूबूल कर दिया। उन दोनों को जेल भेज दिया गया था। तीसरा आरोपी सरपंच उर्फ बचान फरार चल रहा था। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ दबिश दे रही थी। महीने भर पहले एसपी अभिनंदन ने दस हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था। शनिवार सुबह कोखराज कोतवाल राकेश तिवारी को खबर मिली कि सरपंच घर आया हुआ है। सूचना मिलते ही एसएसआई हेमंत मिश्रा ने दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल ने बताया कि सरपंच ने भी घटना में शामिल होने की बात कुबूल कर ली है।