फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: फाइनल में पहुंचा अमृत स्पोर्टिंग क्लब अंधावा

Sat, 24 Jan 2026 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
रोहित को मैन ऑफ द मैच का सम्मान देते अति​थि। स्रोत- आयोजक
विज्ञापन
जय मां झारखंडी क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को दो मुकाबले हुए। अमृत स्पोर्टिंग क्लब अंधावा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दोनों ही मुकाबले जीत लिया और फाइनल में स्थान पक्का कर लिया।
विज्ञापन

अमृत स्पोर्टिंग क्लब का पहला मुकाबला जय जोगिया लाल बाबा क्लब धवाड़ा से हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अमृत स्पोर्टिंग क्लब ने निर्धारित 12 ओवर में नौ विकेट खोकर 157 रन बनाए। टीम की ओर से सोनू दिवाकर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मात्र 15 गेंदों में पांच छक्के और चार चौकों की मदद से 51 रन बनाए।
धवाड़ा की ओर से तरुण बाबा ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जय जोगिया लाल बाबा क्लब की पूरी टीम 12वें ओवर में 123 रन पर सिमट गई। इस तरह अमृत स्पोर्टिंग क्लब अंधावा ने 34 रन से मुकाबला जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। शानदार प्रदर्शन के लिए सोनू दिवाकर को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

इसके बाद दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अमृत स्पोर्टिंग क्लब ने निर्धारित 10 ओवर में 140 रन बनाए। टीम के ओपनर बल्लेबाज बिट्टू मैक्सी ने 21 गेंदों में तीन छक्के और एक चौके की मदद से सर्वाधिक 44 रन बनाए। जीवन ज्योति क्लब की ओर से गेंदबाज रबाडा ने तीन विकेट झटके।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीवन ज्योति क्लब की टीम नौ ओवर में 113 रन पर ऑलआउट हो गई। अमृत स्पोर्टिंग क्लब अंधावा ने 27 रनों से मुकाबला जीत लिया। अमृत स्पोर्टिंग क्लब के गेंदबाज रोहित ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 20 रन देकर तीन विकेट लिए और मैन ऑफ द मैच बने।
मैच के बाद नारायण दत्त तिवारी, भानु प्रताप सिंह, गुरु प्रसाद दिवाकर, आयोजक पवन सिंह, प्रीतम द्विवेदी आदि ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। दोनों मुकाबलों में रामानुज मिश्रा व राकेश सरोज ने अंपायर की भूमिका निभाई।
विज्ञापन

कल होगा फाइनल मुकाबला
- आयोजक पूरन सिंह ने बताया कि टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 25 जनवरी को केजीएन क्लब पश्चिमशरीरा व अमृत स्पोर्टिंग क्लब अंधावा के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें