धुमाई रेलवे फाटक बंद होने से लगाजाम, फंसी एंबुलेंस। संवाद
सिराथू तहसील के धुमाई गांव से दिल्ली-हावड़ा रेल लाइन गुजरती है। सोमवार को रेलवे फाटक पर जाम लग गया। लगभग सवा घंटे तक फाटक बंद रहने से लोगों को काफी दिक्कतें हुई। साथ ही एक एंबुलेंस भी जाम में फंसी रही।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां बन रहे ओवरब्रिज का कार्य धीमी गति से चल रहा है। नतीजतन, लोगों को जाम से जूझना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, सेतु का कार्य समय से पूरा नहीं होने के चलते आए दिन जाम लगता है। रास्ते से पइंसा, बाले का पुरवा, मोगला पहाड़पुर, बरीपुर, थोन, धुमाई, शाखा आदि गांव के लोग गुजरते हैं। इस दौरान रेलवे फाटक बंद होने से करीब साढ़े दस बजे से सवा 11 बजे तक जाम लग गया। फाटक खुलने के बाद जाम से राहगीरों को मुक्ति मिली।