फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: दुकानों का हुआ आवंटन, संचालन में हो रही देरी

Mon, 09 Feb 2026 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
ब्लॉक परिसर में महिलाओं को आवंटित की गई दुकानें। संवाद
विज्ञापन
समूह की महिलाओं को मंझनपुर कस्बे में कचहरी के पास आवंटित दुकानों का संचालन शुरू होने में अभी समय लग रहा है। बजट के इंतजाम और आवश्यक व्यवस्थाओं के चलते अधिकांश महिलाएं तैयारी में जुटी हैं।
विज्ञापन

स्वयं सहायता समूह को बाजार मिल सके। इसके लिए प्रशासन ने मंझनपुर ब्लॉक परिसर व कचहरी के निकट बनी 20 दुकानों का आवंटन किया है। दो फरवरी को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने समूह की महिलाओं के नाम आवंटित दुकानों का उद्घाटन किया था। इसके बाद से महिलाएं अपने-अपने व्यवसाय को शुरू करने की प्रक्रिया में लगी हुई हैं।
सिराथू की आराधना ने बताया कि वह अगरबत्ती बनाने का कार्य करती हैं। दुकान का आवंटन हो चुका है। आवश्यक सामग्री की व्यवस्था की जा रही है। जल्द ही नियमित रूप से दुकान का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। वहीं, करारी की पुष्पा ने बताया कि उन्हें भी दुकान आवंटित की गई है। अभी काउंटर और अन्य साज-सज्जा का कार्य चल रहा है। उम्मीद है कि अगले 15 दिनों में दुकान संचालित हो जाएगी।
विज्ञापन

इसी तरह सुधा ने मिठाई की दुकान खोलने की बात कही। महिलाओं का कहना है कि शुरुआती पूंजी और जरूरी संसाधनों की व्यवस्था में कुछ समय लग रहा है। वह जल्द ही कारोबार शुरू करने को लेकर उत्साहित हैं। डीसी एनआरएलएम सुधांशु सिंह ने बताया कि महिलाएं अपनी-अपनी व्यवस्थाएं कर रही हैं। अभी तीन महिलाओं ने नियमित रूप से दुकान का संचालन शुरू कर दिया है। अन्य महिलाएं धीरे-धीरे तैयारी पूरी कर संचालन शुरू करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें