फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: हाईकोर्ट में नौकरी के नाम पर 8.5 लाख लाख की ठगी का आरोप

Sat, 24 Jan 2026 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
संदीपनघाट कोतवाली के पन्नोई गांव के एक युवक पर हाईकोर्ट में क्लर्क की नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने का आरोप लगा है। पीड़ित ने शुक्रवार को थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

फतेहपुर जनपद के बैंगवा निवासी रविंद्र कुमार पुत्र राम प्रताप ने बताया कि नौ साल पहले संदीपनघाट कोतवाली के पन्नोई गांव का एक जालसाज ने उन्हें हाईकोर्ट में क्लर्क की नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाया। इसके बदले उसने 8.5 लाख रुपये ले लिए। रुपये लेते समय आरोपी की पत्नी और पुत्र भी मौजूद थे।
पीड़ित का कहना है कि रुपये लेने के बाद न तो नौकरी लगी और न ही पैसे वापस किए गए। जब वह रुपये मांगने आरोपी के घर गया तो उसकी पत्नी और बेटे ने पैसे देने से मना कर जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष शशिकांत मिश्रा का कहना है कि शिकायत मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें