फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: केवाईसी के नाम पर धन उगाही का आरोप, सीएम पोर्टल पर शिकायत

Sun, 05 Apr 2026 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
हिनौता स्थित गैस एजेंसी में केवाईसी के नाम पर उपभोक्ताओं से अवैध वसूली का मामला सामने आया है। इस संबंध में उपभोक्ताओं ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्जकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

महेवाघाट की बिट्टनिया देवी ने बताया कि केवाईसी कराने के नाम पर एजेंसी कर्मियों द्वारा उनसे 500 रुपये की मांग की जा रही है। पैसा न देने पर उन्हें सरसंवा स्थित एजेंसी जाने के लिए कहा गया, जिससे उन्हें अनावश्यक परेशानी उठानी पड़ रही है। स्थानीय उपभोक्ता अंकित सिंह ने बताया कि उन्होंने तीन मार्च को गैस सिलिंडर बुक कराया था, लेकिन 28 मार्च को एजेंसी पहुंचने पर उन्हें सिलिंडर देने से मना कर दिया गया। उपभोक्ताओं का आरोप है कि केवाईसी के नाम पर मनमानी की जा रही है और बिना पैसे दिए काम नहीं हो रहा। इससे आम लोगों को आर्थिक और मानसिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। जिला पूर्ति अधिकारी मंगेश कुमार मौर्य का कहना है कि अभी उन्हें इस तरह की किसी घटना पर शिकायत नहीं मिली है। यदि इस तरह का कोई मामला संज्ञान में आता है तो उसकी जांचकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें