राष्ट्रीय सनातन सेना के प्रदेश अध्यक्ष देव रस्तोगी। स्वयं
सरायअकिल के करन चौराहे के समीप बुधवार रात राष्ट्रीय सनातन सेना के प्रदेश अध्यक्ष देव रस्तोगी की कार पर अज्ञात हमलावरों की ओर से फायरिंग किए जाने का आरोप लगा है। घटना में देव रस्तोगी बाल-बाल बच गए। जबकि गोली के कार के पिछले गेट पर लगने की बात की जा रही है। देव रस्तोगी ने थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सरायअकिल कस्बा निवासी देव रस्तोगी ने बताया कि वह तिल्हापुर मोड़ के दधिकांदो मेले में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने गए थे। उनके साथ हर्रायपुर के प्रधान बल्ला भी थे। रात करीब 12 बजे प्रधान को हर्रायपुर छोड़कर घर लौटते समय करन चौराहे के पास विकास अस्पताल और डीपी मेमोरियल स्कूल के बीच उनकी कार पर फायरिंग किए जाने का आरोप है। गोली कार के पिछले गेट में लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हमलावरों की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। निरीक्षक ज्ञान सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है। घटना की छानबीन की जा रही है।
राष्ट्रीय सनातन सेना के प्रदेश अध्यक्ष देव रस्तोगी। स्वयं