मंझनपुर। सिराथू में बने 132 केवीए विद्युत उपकेंद्र को चालू कराने की जिद में अड़ी भाकियू का धरना 23वें दिन शुक्रवार को भी जारी रहा।
कड़ाके की ठंड में धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ताओं ने ऐलान किया है कि सब स्टेशन चालू कराने के बाद भी धरना समाप्त होगा। धरना स्थल पर भाकियू ने आठ दिसंबर को महापंचायत का आयोजन किया है। साथ ही इसके बाद कार्यकर्ता चक्काजाम भी करेंगे।
नवनिर्मित 132 केवीए बिजली उपकेंद्र सिराथू को चालू कराने के लिए 23 दिन से भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ता सब स्टेशन पर धरना दे रहे हैं। शुक्रवार को भी इनका धरना जारी रहा। इस दौरान भाकियू के मंडल अध्यक्ष नुरुल इस्लाम ने कहा कि संगठन का एक ही मकसद है। जनसमस्याओं का समाधान कराना है।
उन्होंने कहा कि विद्युत उपकेंद्र सिराथू छह माह से बनकर तैयार है। हैंडओवर के बाद भी सबस्टेशन को चालू नहीं किया जा रहा है। इससे ओवरलोड और लो-वोल्टेज की समस्या से लोग जूझ रहे हैं।
मंडल अध्यक्ष ने सब स्टेशन चालू होने के बाद ही धरना खत्म करने को कहा है। जिलाध्यक्ष बलवीर सिंह चौहान कहा कि आठ दिसंबर को धरनास्थल पर महापंचायत होगी। इससे पहले उपकेंद्र चालू नहीं किया गया तो कार्यकर्ता चक्काजाम करेंगे। इस मौके पर सुशील सिंह, सिद्धशरण गुप्ता, रणवीर सिंह, सुनीता देवी, नूरमियां, मोतीलाल, मुख्तार अहमद, निहालउद्दीन, रईस अख्तर, शाबिरअली, शमीम अहमद, तालिब हुसैन आदि मौजूद रहे।