मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के कार्यों की समीक्षा करते डीएम व एडीम। स्रोत: प्रशासन
जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल शर्मा ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट स्थित कार्यालय कक्ष में नगर पालिका परिषदों, नगर पंचायतों और डूडा के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने दो महीने में नगर निकायों के सभी लंबित कार्यों को पूरा करने का दिया।
समीक्षा के दौरान नगर पालिका परिषद भरवारी में 35, मंझनपुर में 15, नगर पंचायत दारानगर में 15 और पूरब-पश्चिमशरीरा में 12 कार्य लंबित पाए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि विद्यालयों में बाउंड्रीवाल, शौचालय निर्माण और छत मरम्मत जैसे कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराए जाएं और इस माह के भीतर पूरे किए जाएं।
उन्होंने 15वें वित्त आयोग, वंदन योजना, नगरोदय योजना और सीवरेज एवं जल निकासी योजनाओं के कार्यों की भी समीक्षा करते हुए गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। डूडा की समीक्षा में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के आवेदनों का सत्यापन शीघ्र पूरा कर पात्र लाभार्थियों को लाभ दिलाने का निर्देश दिया। बैठक में अपर जिलाधिकारी शालिनी प्रभाकर समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।