फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: कौशाम्बी में रोका गया अली अहमद का काफिला, रूटीन चेकिंग के बाद पुलिस ने प्रयागराज के लिए किया रवाना

विज्ञापन
सैनी थाना क्षेत्र में अली अहमद के काफिले को रोक कर पूछताछ करती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
अतीक अहमद के बेटे अली अहमद को झांसी जेल से प्रयागराज लाए जाने के दौरान सोमवार को कौशाम्बी में उसके काफिले को पुलिस ने रोक लिया। काफिले में शामिल वाहनों की पुलिस ने गहन जांच-पड़ताल की। इसके बाद सभी वाहनों को आगे जाने दिया गया।
विज्ञापन

अली अहमद को प्रयागराज के करेली थाने में हत्या के प्रयास और रंगदारी के मामले में बयान दर्ज कराने के लिए लाया जा रहा था। इस मामले में पीड़ित अफजल ने अली अहमद, असद समेत अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि काफिले को रोकना कोई पूर्व नियोजित कार्रवाई नहीं थी। पुलिस के मुताबिक वाहनों की रूटीन चेकिंग चल रही थी। इसी दौरान अली का काफिला वहां से गुजरा इस पर वाहनों की जांच की गई। जांच पूरी होने के बाद काफिले को प्रयागराज की ओर रवाना कर दिया गया।

सैनी थाना क्षेत्र में अली अहमद के काफिले को रोक कर पूछताछ करती पुलिस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें