फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: दिल्ली में कार ब्लास्ट के बाद कौशाम्बी में अलर्ट

Tue, 11 Nov 2025 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
मंझनपुर चौराहे पर वाहनों की चेकिंग करती पुलिस। स्रोत- पुलिस मीडिया सेल
विज्ञापन
दिल्ली में हुए कार ब्लास्ट को लेकर कौशाम्बी में भी हाई अलर्ट जारी हो गया है। जिले की सीमाओं पर पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी है। साथ ही सभी थाना पुलिस को सतर्क रहने का निर्देश दिया है। बम डिस्पोजल दस्ते व डॉग स्क्वायड के साथ पुलिस सड़कों पर चेकिंग करती दिखी।
विज्ञापन

दिल्ली के लाल किला में शाम करीब छह बजे एक कार में विस्फोट हुआ है। इसके बाद से पूरे देश में अलर्ट जारी हो गया है। कौशाम्बी में एसपी राजेश कुमार ने बताया कि गंगा नदी पार कर प्रतापगढ़ से आने वाले वाहनों की चेकिंग लेहदरी पुल व शहजादपुर पुल पर संबंधित थाने की पुलिस कर रही है।
इसी प्रकार पिपरी व संदीपन घाट पुलिस को प्रयागराज की ओर से आने वाले वाहनों की चेकिंग का निर्देश दिया गया है। महेवाघाट, पश्चिमशरीरा व कौशाम्बी थाना पुलिस को चित्रकूट की ओर से आने वाले रास्तों पर नजर रखने व संदिग्ध की जांच के लिए कहा गया है। इसके अलावा पइंसा व मंझनपुर व सैनी पुलिस को फतेहपुर की ओर से आने वाले लोगों की जांच का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें