फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सईएन कार्यालय में भाकियू का प्रदर्शन

Thu, 25 Dec 2014 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर (ब्यूरो)। किसानों को दिन में ही 10 घंटे बिजली मुहैया कराने की मांग को लेकर बुधवार को भाकियू ने एक्सईएन कार्यालय में प्रदर्शन किया। मंडल अध्यक्ष नुरुल इस्लाम ने कहा कि शीतलहर और कड़ाके की ठंड में किसानों को सिंचाई के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


इस दौरान अधिशासी अभियंता को ज्ञापन देकर रोस्टर बदलकर दिन किसानों को बिजली देने, अजुहा, बालकमऊ, ककोढ़ा में निर्माणाधीन विद्युत सबस्टेशनों को चालू करने की मांग की। मंडल अध्यक्ष ने विद्युत अफसरों को 28 दिसंबर तक का अल्टीमेटम दिया है। मांग पूरी नहीं होने पर 29 दिसंबर से धरना-प्रदर्शन और भूखहाड़ाल शुरू करने की चेतावनी दी है। एक्सईएन आरएन सिंह ने जल्द ही मांगे पूरी करने का आश्वासन दिलाया है। इस मौके पर सुशील सिंह, देवराज तिवारी, रणवीर सिंह, सूर्यपाल सिंह, शांताराम, सिद्धशरण गुप्ता, केवली देवी, सुनीता देवी, नूरजहां धर्मराज तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें