बरेली के बंटी पहलवान को चित कर बम्हरौली के आकाश ने जीती चैंपियन ट्राॅफी
नेवादा। चायल तहसील के सैयद सरावां गांव में सोमवार को आयोजित इनामी दंगल में बम्हरौली के आकाश पहलवान ने बरेली के बंटी पहलवान को चित कर चैंपियन ट्राॅफी अपने नाम कर ली। आयोजित दंगल में दूर दराज से आए पहलवानों ने अपना जोर आजमाया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे डॉ. राजीव सिंह ने पहलवानों को परिचय लेकर दंगल का शुभारंभ किया। इस बीच कौशाम्बी, प्रयागराज, चित्रकूट, बांदा, हरियाणा, दिल्ली, कानपुर आदि जनपदों से आए पहलवानों की करीब 25 जोड़ी कुश्ती हुई। फाइनल मुकाबला बम्हरौली के आकाश और बरेली के बंटी पहलवान के बीच हुआ। जिसमें आकाश ने बांटी को पटखनी देकर सैयदसरावां चैंपियन ट्राॅफी अपने नाम कर ली। इस मौके पर जगजीत यादव, अमर पाल, श्रीचंद्र यादव, बैजनाथ, फूलचंद्र आदि मौजूद रहे। संवाद
लक्ष्मणरेखा पार करते ही रावण ने हर ली सीता
फोटो-10
अजुहा। कस्बे के भौंतर ठाकुर द्वार मैदान में रामलील मंचन के पांचवें दिन रविवार को सीता हरण का दृश्य देख दर्शकों भावविभोर हो गए। उसके पश्चात लीला में रावण की बहन शूर्पणखा की नाक काटे जाने का मंचन हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंचन देखने के लिए मौजूद रहे। इस मौके पर कमेटी अध्यक्ष शिव प्रताप सिंह, विपुल कुमार, सोनू त्रिपाठी, रवि अग्रहरि, मनोज कुमार त्रिपाठी, नमो नारायण त्रिपाठी, नरेंद्र सिंह, प्रसाद त्रिपाठी सहित क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। संवाद