फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयर स्ट्राइक की लगाई गई होर्डिंस

Tue, 05 Mar 2019 12:14 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
कौशाम्बी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
मंझनपुर। भाजपा की आम सभा और छोटे-बड़े कार्यक्रमों में भारतीय सैन्य कार्रवाई अब चुनावी मुद्दा बनती जा रही है। सांसद विनोद सोनकर ने तो जिला मुख्यालय समेत कई प्रमुख स्थानों पर इसकी होर्डिंग भी लगवा दी हैं। इसके अलावा हर-छोटे बड़े कार्यक्रमों में भाजपा नेता सैन्य कार्रवाई को मोदी सरकार की उपलब्धियों की तरह बखान भी कर रहे हैं। रविवार को इसकी बानगी मूरतगंज के देवरा में आयोजित निजी संस्था के कार्यक्रम में भी देखने को मिली।
विज्ञापन


पुलवामा में हुई आतंकी घटना के बाद सेना द्वारा पाकिस्तान में घुसकर की गई एयर स्ट्राइक और पायलट अभिनंदन वर्तमान की सुरक्षित देश वापसी की घटनाओं को सियासी लाभ के लिए बीजेपी नेताओ ने इसे चुनावी हथियार के तौर पर इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। जिला मुख्यालय मंझनपुर समेत विभिन्न चौराहों पर सांसद विनोद सोनकर ने कुछ ऐसे ही होर्डिंग, पोस्टर लगवाए हैं। मंझनपुर चौराहे पर लगी होडिँंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बड़ी सी फोटो लगाकर नायक की तरह दिखाया गया है। तस्वीर के बगल में लिखा है सौगंध मुझे इस मिट्टी की मैं देश नहीं झुकने दूंगा (पाकिस्तान में घुसकर आतंकी ठिकानों को तहस-नहस कर भारतीय सेना ने पुलवामा के शहीद साथियों को दी श्रद्धांजलि)। जय जवान, जय हिंद। होर्डिंग के बायीं तरफ विनोद सोनकर की फोटो लगी है। इसके अलावा सभी छोटे-बड़े कार्यक्रमों में भी सैन्य कार्रवाई को प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार की उपलब्धियों की तरह बखान किया जा रहा है। रविवार को देवरा में आयोजित निजी संस्था के शिलान्यास कार्यक्रम में  प्रदेश के पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह के साथ मौजूद सांसद विनोद सोनकर, विधायक सदर लाल लाहादुर आदि ने अपने भाषणों में आतंक के खिलाफ  की गई एयर स्ट्राइक का बखान किया। सांसद ने कहा कि पाकिस्तान में आतंकवादियों के खिलाफ एयर स्ट्राइक कर पीएम मोदी ने विपक्षियों द्वारा 56 इंच के सीने को लेकर किए जा रहे सवालों का जवाब दे दिया है। प्रदेश के पंचायती राज मंत्री ने भी कहा कि प्रधानमंत्री का राजनैतिक और सैन्य शक्ति का हम सभी को अभिवादन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें