फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन कब्जे को लेकर अहिरारा में तनातनी

Sun, 04 Jan 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। अहिरारा गांव में ग्रामसभा की जमीन कब्जे को लेकर तनातनी है। जिला मुख्यालय आकर शनिवार को ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि ग्रामसभा की जमीन को अपनी बताकर एक दबंग ने कब्जा कर लिया है। इसमें पलेवा भी करा दिया गया है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से शिकायत की। डीएम ने उपजिलाधिकारी को जांच करने का निर्देश दिया है। एसडीएम का दावा है कि जमीन की पैमाइश कराई जाएगी।
विज्ञापन


सिराथू तहसील क्षेत्र के अहिरारा गांव के रहने वाले जयप्रकाश पटेल, अरुण कुमार, संतोष पटेल, धनीराम, इद्रंजीत, सोनेलाल, सुरेश, लवकुश, सतीश कुमार, सुनील कुमार, महेंद्र कुमार, नोखेलाल, पिंटू, गुलाब सिंह, प्रेमचंद्र पटेल, मान सिंह पटेल, रामप्रकाश, मूलचंद्र, विंदेश्वरी प्रसाद, बांकेलाल, मिश्रीलाल, छेदीलाल, रामअधारी, रामप्रकाश, मूलचंद्र, बड़ेलाल आदि का कहना है कि ग्रामसभा की तीन बीघे जमीन पर एक दबंग ने कब्जा कर लिया है।

इसमें पेलवा भी करा दिया गया है। विरोध करने पर विपक्षी झगड़े पर अमादा है। साथ ही जान से मारने की धमकी दी जाती है। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने शनिवार को जिला मुख्यालय आकर कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान जिलाधिकारी से शिकायत की। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उपजिलाधिकारी को जांच करने का निर्देश दिया है। मामले में एसडीएम सिराथू जवाहरलाल सरोज का कहना है कि जमीन की पैमाइश कराई जाएगी। यदि जमीन ग्रामसभा की है तो कब्जे से मुक्त कराया जाएगा। कब्जेदार के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें