फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहतराशि का चेक नहीं मिलने से आक्रोश

Fri, 08 Apr 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कौशाम्बी के कोसम खिराज, ऐंगवा, जाठी समेत पांच गांव के लोग बेमौसम बारिश में बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा नहीं मिलने से परेशान हैं। गुस्साए किसानों ने एसडीएम मंझनपुर से इसकी शिकायत की। राहतराशि नहीं मिलने से आक्रोशित किसानों ने हफ्तेभर में चेक नहीं मिलने पर कलक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

मंझनपुर तहसील के कोसम खिराज, गोइंठा, गोपसहसा, ऐंगवा, जाठी आदि कई गांव में बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि में नष्ट हुई फसलों की राहतराशि का चेक आज तक नहीं बांटा गया। इसे लेकर किसानों में जबरदस्त आक्रोश है। कोसम खिराज गांव के किसान शिवराम, सत्यदेव, चंद्रमा प्रसाद, गोइंठा गांव के मोनू, अशोक कुमार, सूर्यबली, गोपसहसा गांव के कृष्ण कुमार द्विवेदी, अंशू त्रिपाठी आदि  ने इसकी शिकायत एसडीएम से की। किसानों ने राहतराशि नहीं मिलने के लिए लेखपाल पर आरोप लगाया है। एसडीएम को दिए प्रार्थनापत्र कहा है कि पूर्व में राहतराशि नहीं मिलने की शिकायत अफसरों से की गई थी। जांच के बाद लेखपाल पंचम लाल को निलंबित कर दिया गया था। कुछ दिन बाद ही लेखपाल को बहाल कर दिया गया है। पर, अब तक किसी भी किसान को उसकी फसलों की बर्बादी का मुआवजा नहीं मिला। किसानों ने एसडीएम से जल्द राहतराशि का भुगतान कराने की मांग की। चेताया कि अनदेखी किए जाने पर किसान कलक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन को मजबूर होंगे। एसडीएम लालजी मिश्र ने बताया कि बजट की कमी से कुछ गांवों में राहतराशि का वितरण नहीं हो सका है। मांगपत्र भेजा गया है, रकम मुहैया होते ही किसानों को राहतराशि उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें