फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: त्योहार के बाद ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक, घंटों लेट रहीं एक्सप्रेस गाड़ियां

Fri, 24 Oct 2025 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
दीपावली और गोवर्धन पूजा के बाद यात्रियों की भीड़ के चलते रेलवे संचालन प्रभावित रहा। बृहस्पतिवार को भरवारी रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली ज्यादातर ट्रेनें घंटों देरी से पहुंचीं जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। संगम एक्सप्रेस 45 मिनट, चौरी चौरा एक्सप्रेस आधे घंटे और सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे लेट रहीं।
विज्ञापन

सुबह की पहली ट्रेन मेमो एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से 22 मिनट देरी से पहुंची, जबकि चौरी चौरा एक्सप्रेस का भी यही हाल रहा। इससे कामकाजी यात्रियों को अपने गंतव्य तक समय पर पहुंचना मुश्किल हो गया।
यात्रियों ने बताया कि ट्रेनें लेट होने से उन्हें घंटों प्लेटफॉर्म पर इंतजार करना पड़ा। सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस आमतौर पर सुबह 9:55 बजे भरवारी स्टेशन पहुंचती है, वह बृहस्पतिवार को करीब चार घंटे 31 मिनट देरी से पहुंची।
विज्ञापन

कानपुर जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहे मंझनपुर के राज और सचिन ने बताया कि मोबाइल एप पर ट्रेन का समय देखकर वे स्टेशन पहुंचे थे लेकिन ट्रेन के लगातार लेट होने से पूरे दिन का कार्यक्रम बिगड़ गया।
भरवारी निवासी मनीष, राहुल और सिंघिया के रोहित प्रयागराज जाने के लिए संगम एक्सप्रेस की राह देख रहे थे। उन्होंने बताया कि ट्रेन 45 मिनट देरी से आई जिससे उन्हें मीटिंग मिस करनी पड़ी। वहीं, सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस जिसे शाम 4:44 बजे भरवारी पहुंचनी थी, वह लगभग 5:33 बजे आई। यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से मांग की कि त्योहारों के दौरान ट्रेनों की समयपालन व्यवस्था सख्ती से सुनिश्चित की जाए, ताकि मुसाफिरों को परेशानी से राहत मिल सके।
- ट्रेनों के संचालन का काम मुख्यालय स्थित कंट्रोल का है। इस पर बात करने के लिए हम अधिकृत नहीं हैं। ट्रेनों के आने-जाने की जो सूचना मिलती है, हम उसे प्रसारित करते हैं। - डीएन यादव, स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें