फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: किसानों के प्रदर्शन के बाद बिजली विभाग ने किया समस्या का निस्तारण

Wed, 10 Sep 2025 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विद्युत उपखंड कार्यालय चायल के सामने प्रदर्शन कर ज्ञापन सौपते भाकियू कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने समस्याओं को लेकर मंगलवार दोपहर चायल विद्युत उपखंड कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष चंदू तिवारी ने कहा कि नलकूपों को निर्धारित 10 घंटे के बजाय सिर्फ आठ घंटे बिजली मिल रही है। बलीपुर टाटा गांव में ट्रांसफॉर्मर का खराब केबल दो माह से बदला नहीं गया है। इसके अलावा ग्रामसभा बदलेपुर में 11 हजार की लाइन को बस्ती के पास बनाए जाने से हादसे का खतरा बना हुआ है। काजू गांव के मजरा हौसी गांव के किसान विजय सिंह यादव को भारी भरकम बिजली बिल भेज दिया गया है। अवर अभियंता से शिकायत के बावजूद बिल संशोधित नहीं किया गया। विभाग की मनमानी से किसान परेशान हैं। इस पर अधिशासी अभियंता रामहरि ने मौके पर ही विजय यादव के बिल को संशोधित कराया। उन्होंने अवर अभियंता को बलीपुर टाटा गांव भेजकर लाइनमैन से खराब केबल को भी बदलवाया। वहीं बदलेपुर गांव की बस्ती से खींची गई हाईटेंशन लाइन की समस्या के निस्तारण के लिए एक सप्ताह का समय मांगा है। कहा कि मौके पर जाकर विकल्प निकालने का प्रयास किया जाएगा। इसके बाद किसानों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें