फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सगाई के बाद दहेज में तोड़े जा रहे रिश्ते

Sun, 15 Nov 2015 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। दहेज के लालच में सगाई के बाद शादी होने से पहले ही रिश्ते तोड़े जा रहे हैं। इन दिनों ऐसा घटनाएं लगातार हो रही हैं। कौशाम्बी में ही 15 दिन के भीतर पुलिस से दहेज के लिए रिश्ता तोड़ने की दो शिकायतें सामने आ चुकी हैं। शनिवार को भी फतेहपुर के एक पीड़ित परिवार ने ऐसी ही शिकायत एसपी से की। पुलिस अधीक्षक ने इंस्पेक्टर मंझनपुर को प्रकरण की गंभीरता से जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


फतेहपुर जनपद के धौरहरा ( थाना खखरेरू) गांव निवासी शिवसागर पाल ने अपनी बेटी की शादी मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के सेलरहा पश्चिम गांव के राजेंद्र कुमार पुत्र श्यामलाल के साथ तय की थी। रिश्ता पक्का होने के बाद अप्रैल 2014 में सगाई भी कर दी गई थी। सगाई में दूल्हे के साथ ही उसके मां-बाप और तमाम अन्य रिश्तेदार शामिल हुए थे। इधर 13 नवंबर को जब वह शादी की तारीख पक्की करने वर के घर पहुंचा तो वहां बहाने से पल्सर और नगदी की मांग की गई। सगाई के बाद इस तरह की मांग का विरोध करने पर दूल्हे के पिता ने शादी से इंकार कर दिया।

 घंटों मान-मनौव्वल और इज्जत की दुहाई देने के बाद भी वरपक्ष के लोग शादी के लिए राजी नहीं हुए। कन्यापक्ष के लोगों ने शनिवार को भी सेलरहा गांव पहुंचकर रिश्ता जोड़ने का हरसंभव प्रयास किया। आरोप है कि दहेज की लालच में लड़के पक्ष के लोग शादी के लिए तैयार नहीं हुए। निराश होकर शिवसागर और उसके साथ आए परिजन और रिश्तेदारों ने मंझनपुर पहुंचकर एसपी से शिकायत की।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक डॉ. के एजिलरसन ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए इंस्पेक्टर मंझनपुर को प्रकरण की गंभीरता से जांच और कार्रवाई का निर्देश दिया है। बता दें कि इसी तरह से अभी हफ्तेभर पहले ही चवा क्षेत्र के एक व्यक्ति की बेटी का रिश्ता भी पुरामुफ्ती के एक दहेजलोभी परिवार ने सगाई के बाद तोड़ दिया था। इस मामले में भी भुक्तभोगी परिवार ने आईजी तक से शिकायत की। आईजी के निर्देश पर चरवा पुलिस ने अभियुक्तों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें