फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: दो सगी बहनों की मौत के बाद ईंट भट्ठे पर पहुंचा स्वास्थ्य विभाग, श्री रामा नर्सिंग होम सील

Mon, 30 Mar 2026 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
ईंट भट्ठे पर मजदूरों की जांच करती स्वास्थ्य टीम। स्रोत: टीम
विज्ञापन
: संक्रमण की आशंका पर स्वास्थ्य टीम ने किया निरीक्षण, भट्ठे पर सफाई के दिए निर्देश
विज्ञापन

फोटो- 2, 3
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल। कस्बे के डीहा घूरी स्थित ईंट भट्ठे पर स्वच्छता की अनदेखी के चलते संक्रमण फैलने से मजदूर परिवार की दो नाबालिग बेटियों की महज 24 घंटे के भीतर मौत हो गई। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ईंट भट्ठा पहुंच कर संचालक को साफ-सफाई के निर्देश दिए। इसके बाद मनौरी स्थित श्री रामा नर्सिंग होम को सील कर दिया।
चरवा कोतवाली क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी ननका कस्बा चायल के घूरी स्थित ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता है। वह भट्ठे पर ही झोपड़ी बनाकर परिवार सहित रहा था। भट्ठे पर गंदगी और साफ-सफाई के अभाव में संक्रमण तेजी से फैल गया, जिसकी चपेट में उसकी चार वर्षीय बेटी संजली और 12 वर्षीय बेटी अंजली आ गईं।
विज्ञापन

हालत बिगड़ने पर अंजली को मनौरी के श्री रामा नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, लेकिन 24 घंटे के भीतर दोनों बहनों की मौत हो गई। जबकि भाई पवन बीमार है और उसका इलाज जारी है।
घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया। रविवार को सीएचसी चायल की टीम मौके पर पहुंची और मजदूरों की स्वास्थ्य जांच कर मुफ्त दवाओं का वितरण किया। नाम न छापने की शर्त पर एक मजदूर ने बताया कि भट्ठा संचालक न तो साफ-सफाई की व्यवस्था करता है और न ही इलाज की कोई सुविधा उपलब्ध कराता है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. शैलेश कुमार ने टीम के साथ भट्ठे का निरीक्षण कर स्वच्छता व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। इसके बाद टीम ने मनौरी स्थित श्री रामा नर्सिंग होम का निरीक्षण किया, जहां संचालक पंजीयन व इलाज से जुड़े अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सका। इस पर नर्सिंग होम को सील कर दिया गया।
विज्ञापन

-
संक्रमण की रोकथाम के लिए मजदूरों की जांच और सैंपलिंग कराई जा रही है। भट्ठा परिसर में स्वच्छता सुनिश्चित कराने के लिए श्रम विभाग को भी पत्र भेजा जाएगा। - डॉ. संजय सिंह, सीएचसी अधीक्षक।

ईंट भट्ठे पर मजदूरों की जांच करती स्वास्थ्य टीम। स्रोत: टीम

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें