सैनी कोतवाली के पथरावा गांव में भाई की मौत के बाद भाभी से शादी करने वाले देवर पर आरोप है कि शादी के तीन साल बाद उसने पीट कर घर से भगा दिया गया। पीड़िता सुनीता देवी ने पुलिस से बताया कि उसके पति स्व. विजय की मौत के बाद देवर नरेश ने आठ अगस्त 2022 को रजिस्टर्ड शादी कर ली थी। इसके बाद नरेश रोजगार के सिलसिले में दुबई चला गया। आरोप है कि दुबई से लौटने के बाद 24 जून को पति, देवर, देवरानी, नंद ने उसकी पिटाई कर घर से भगा दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है। थानेदार ने कहा, आरोपों की जांच कर दोनों पत्र के बयान लिए जाएंगे।