फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंबल पाकर गदगद हुए गरीब

Mon, 05 Jan 2015 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
भरवारी। नगर पंचायत भरवारी में सोमवार को 800 गरीबों को कंबल वितरित किया गया। अध्यक्ष और सभासदों ने कस्बे के सभी वार्डो से चिह्नित किए गए 40-40 गरीबों को कंबल बांटा। साथ ही नगर पंचायत अध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता ने अन्य लोगों से भी गरीबों की मदद के लिए आगे आने का आह्वान किया। चेयरमैन का दावा है कि 700 और लोगों को कंबल जल्द ही बांटे जाएंगे।
विज्ञापन


नगर पंचायत भरवारी में 15 दिन पहले हुई वार्ड सदस्यों की बैठक में गरीबों को चिह्नित करके कंबल बांटने की कार्ययोजना बनाई गई थी। तय किया गया था कि सभी वार्ड के सदस्य अपने-अपने मोहल्ले के 40-40 गरीबों को चिह्नित करके इनकी सूची मुहैया कराएंगे। सभासदों से मिली गरीबों की सूची के आधार पर सोमवार को कस्बे में कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष ने सोमवार को ठंड से बचाने के लिए 800 गरीबों को कंबल वितरित किया।

चेयरमैन ने लोगों से निर्धनों की मदद के लिए आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गरीबों की मदद और कस्बे  के विकास के लिए वे समर्पित हैं। चेयरमैन ने कहा कि भाजपा केंद्र सरकार द्वारा निर्धनों के हितों के लिए चलाई जा रही योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए वे संकल्पित हैं। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी शिवप्रकाश श्रीवास्तव, सभासद अभिजीत केसरवानी, मनोज केसरवानी, तहदुर्रहमान, सुधीर केसरवानी, जितेंद्र प्रताप सिंह, शंकरलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें