फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: शादी से इन्कार करने पर, प्रेमिका ने खाया जहर, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमी के दूसरी युवती से सगाई करने और चार साल के संबंध के बाद शादी से इन्कार करने से आहत होकर युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने समेत अन्य गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

कोखराज थाना क्षेत्र निवासी युवती के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी 24 वर्षीय बेटी का गांव के ही एक युवक से पिछले चार वर्षों से प्रेम संबंध था।
आरोप है कि युवक ने उसे शादी का भरोसा दिया और चार वर्षों तक संबंध में रहा। इसी बीच युवती को जानकारी हुई कि युवक ने किसी अन्य युवती से सगाई कर ली है। इसके बाद युवती ने युवक से सगाई तोड़ने और उससे ही शादी करने की बात कही।
विज्ञापन

आरोप है कि युवक ने शादी करने से साफ इनकार करते हुए उसे मर जाने के लिए कहा। इससे आहत होकर युवती ने चार अक्तूबर को जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
कोखराज के क्षेत्राधिकारी (सीओ) सत्येंद्र तिवारी ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें