फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: पिटाई के बाद युवक से ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिया 10 हजार

Sun, 22 Jun 2025 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
चायल। चरवा कोतवाली के बेरुआ चौराहे पर शनिवार दोपहर घायल की सहायता के लिए रुके बाइक सवार को दबंगों ने पिटाई कर दी। आरोप है कि उन्होंने क्लिनिक ले जाकर डाक्टर के खाते में ऑनलाइन 10 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिया। दबंगों के चंगुल से छूटा बाइक सवार थाने जाकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

संदीपनघाट कोतवाली के अशरफपुर गांव के मजरा मरधरा निवासी राम प्रसाद शनिवार सुबह बाइक से काजू गांव गया था। दोपहर में लौटने वक्त बेरुआ चौराहे स्थित शराब की दुकान के समीप सड़क पर नशे की हालत में एक व्यक्ति घायल पड़ा था। उसकी सहायता के लिए उसे बाइक रोक दी। आरोप है कि तभी वहां मौजूद दो युवकों ने बाइक की चाभी निकाल कर उसकी पिटाई कर दी।
इस दौरान नशे में पड़े घायल का बेटा पहुंचा और उसे पीटते हुए समीप के एक क्लिनिक ले गया। उसने पिटाई के बाद धमका कर जबरन डॉक्टर के खाते में ऑनलाइन 10 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिया। दबंगों के चंगुल से छूटे घायल युवक ने थाने जाकर तीन आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें