फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: पत्नी से विवाद के बाद फल कारोबारी ने फंदे से लटक कर दी जान

Fri, 23 Jan 2026 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
सैयद सरावां गांव में मृतक के घर पर जुटी भीड़।
विज्ञापन
चरवा कोतवाली के सैयद सरावां गांव में बुधवार रात एक फल कारोबारी ने पत्नी से विवाद के बाद फंदे से लटक कर जान दे दी। परिजनों ने देखा तो घर में घर में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल कर शव को फंदे से उतरवाया।
विज्ञापन

सैयद सरावां गांव स्थित मुस्कान चौराहा निवासी मनोज कुमार सोनकर (35) अमरूद, आंवला और आम आदि फलों की बाग लेकर कारोबार करता था। बड़े भाई मुकेश कुमार सोनकर ने बताया कि मनोज का अपनी पत्नी से घरेलू कामकाज को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था।
बुधवार रात भी दंपती के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद मनोज अपने कमरे में चला गया। रात करीब 11 बजे परिजन उसे बुलाने गए तो कमरा अंदर से बंद था। अनहोनी की आशंका पर परिजन दरवाजा तोड़ कर कमरे में घुसे। लेकिन तब तक मनोज की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में इंस्पेक्टर महेश सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल परिवार की ओर से किसी तरह का आरोप नहीं लगाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें