सैनी कोतवाली के सिराथू पावर हाउस के समीप डीएफसी लाइन पर युवक ने पत्नी से झगड़े के बाद ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव की पहचान कराकर कानूनी औपचारिकता पूरी की। करनपुर सौंरई का मजरा बिजलीपुर निवासी धर्मराज (30) पुत्र ननका प्रसाद दिल्ली में रहकर प्राइवेट काम करता था। माहभर पहले ही वह घर लौटा था। परिजनों ने बताया कि अक्सर किसी न किसी बात को लेकर धर्मराज की पत्नी सीमा से कहासुनी होती थी।
रविवार शाम भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ। इसके बाद धर्मराज घर से निकल गया। कई घंटे बाद भी वह घर नहीं लौटा तो परिजन खोजबीन करने लगे।