फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने रस्सी से फंदा लगाकर दी जान

Wed, 02 Jul 2025 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरी कोतवाली अंतर्गत मंगलवार दोपहर पत्नी से विवाद के बाद युवक ने कमरे के अंदर रस्सी से फंदा लगाकर जान दे दी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

मखऊपुर गांव का मजरा पिपरी निवासी मिथलेश कुमार सरोज (28) पुत्र गुलाब मजदूरी करता था। उसके बड़े भाई राकेश कुमार उर्फ कल्लू ने बताया कि वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ अलग रहता था। किसी बात को लेकर उसका पत्नी अंजू देवी से सप्ताह भर पहले विवाद हुआ था। इसी बात को लेकर अंजू अपने छह वर्षीय बेटे आयुष को लेकर मायके चलौली चली गई थी।
सोमवार सुबह मिथलेश पत्नी को बुलाने चलौली गया, लेकिन अंजू उसके साथ आने को राजी नहीं हुई। मिथलेश शाम को घर लौट आया। मंगलवार दोपहर वह गांव की एक दुकान से गुटखा लेकर आया और गुटखा खाने के बाद कमरे के अंदर चला गया। इस दाैरान उसने धन्नी के सहारे रस्सी के फंदे से लटककर जान दे दी। दोपहर करीब एक बजे मां फूलकली ने बेटे का दरवाजा खटखटाया।
विज्ञापन

लेकिन, अंदर से कोई आवाज नहीं आई। अनहोनी की आशंका पर मां ने दरवाजे के दराज से झांका तो बेटे का फंदे पर लटका शव देखकर चीख पुकार करने लगीं। सुनकर पड़ोसियों की भीड़ जमा हो गई। खबर मिलते ही पत्नी अंजू भी रोते-बिलखते मायके से आ गई। युवक की मौत से पीड़ित परिजनों में गंभीर शोक है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें