फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: 37 साल के बाद नलों ने उगला पानी, ग्रामीणों में दिखी खुशी

Sat, 06 Dec 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
नल से पानी भरती भौंतर गांव की बरखाइन- संवाद
विज्ञापन
भौंतर मोहल्ले के लोगों का 37 साल का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया। नगर पंचायत अजुहा के वार्ड नंबर एक में बनी करीब 2.90 करोड़ रुपये की पेयजल टंकी की टेस्टिंग जैसे ही कर्मचारियों ने की, नल से पानी निकलते ही स्थानीय लोगों के चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ गई। मोहल्ले की लगभग 3000 आबादी अभी तक हैंडपंप और निजी सबमर्सिबल पर निर्भर थी।
विज्ञापन


टंकी की टेस्टिंग के दौरान कर्मचारियों ने पाइपलाइन के कई जोड़ पर हल्की-फुल्की लीक पाए जाने की जानकारी दी, जिसे जल्द दुरुस्त किए जाने का भरोसा दिया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि 1988 में नगर पंचायत गठन के बाद से वे नल जल सप्लाई का इंतजार कर रहे थे, लेकिन अब जाकर उनकी वर्षों पुरानी समस्या दूर होने की उम्मीद जगी है। वहीं स्थानीय महिलाएं भी खुशी छिपा नहीं पा रहीं थीं। एक महिला बोली, रोज पानी भरने की टेंशन रहती थी। अब उम्मीद है कि जल्द ही घर तक साफ पानी मिलने लगेगा। संवाद
हम तो समझ चुके थे कि शायद कभी नल का पानी नसीब ही नहीं होगा। 1988 में नगर पंचायत बनी थी, पर आज पहली बार ऐसा लग रहा है कि हमारी सुनवाई हुई है। -मोहन लाल, ग्रामीण
विज्ञापन




हैंडपंप और सबमर्सिबल ही सहारा था। गर्मी में तो हाल बेहाल हो जाता था। आज नल में पानी आया तो जैसे राहत मिल गई। सालों का इंतजार अब जाकर खत्म हुआ। -सुरेश कुमार


कर्मचारियों ने पाइपलाइन चेक करते हुए बताया कि कुछ जगहों पर जोड़ से पानी का हल्का रिसाव है, जिसे ठीक किया जा रहा है। भौंतर के साथ-साथ वार्ड 7 मौलाना आजाद नगर के हिस्से में जहां पाइपलाइन नहीं है, वहां भी जल्द बिछवा दी जाएगी। लोगों को अब परेशानी नहीं होगी। - शांति देवी कुशवाहा, चेयरमैन
विज्ञापन




टंकी अभी हैंडओवर नहीं हुई है। ठेकेदार से बात हो गई है। जो काम बाकी है, सामान आते ही तुरंत पूरा करा दिया जाएगा।
ईओ रश्मि सिंह

नल से पानी भरती भौंतर गांव की बरखाइन- संवाद

नल से पानी भरती भौंतर गांव की बरखाइन- संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें