फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: जेल जाने से डरे युवक ने जहर खाकर जान देने का किया प्रयास

Tue, 19 Aug 2025 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
विवाहिता की आत्महत्या के मामले में आरोपी बनाए गए युवक ने पुलिस की कार्रवाई और जेल जाने के डर से सोमवार सुबह जहर खाकर जान देने का प्रयास किया। गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र की विवाहिता ने रविवार सुबह संदिग्ध हालात में जहर खा लिया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। विवाहिता के पिता ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि पड़ोस का युवक उसकी बेटी पर अवैध संबंध बनाने का दबाव डाल रहा था। इससे आहत होकर बेटी ने जहर खाकर जान दे दी।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज न कर आरोपी की तलाश की और न मिलने पर उसके पिता को हिरासत में ले लिया। बताया जाता है कि पिता को रातभर कोतवाली में बैठाए रखने से आहत होकर युवक ने जहर खा लिया। बाद में पुलिस ने उसके पिता को छोड़ दिया। मेडिकल कॉलेज में भर्ती युवक का बयान लेने पहुंचे एसआई आदित्य को उसने बताया कि पूर्व में भी पुलिस ने फर्जी मामले में पकड़कर पीटा था। इस बार भी उसे बेबुनियाद फंसाया जा रहा है। आरोप है कि विवाहिता ने अपने घरेलू विवाद के चलते जहर खाया था।
विज्ञापन


विवाहिता की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। जांच की जा रही है। आरोपी युवक ने भी जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया है। आरोपी ने कहा कि उसे फर्जी फंसाया जा रहा है। पुलिस चाहे तो उसके मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवा सकती है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।- शिवांक सिंह, सीओ मंझनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें