चायल। तहसील परिसर में शनिवार को चायल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जगजीत सिंह की अगुवाई में अधिवक्ताओं ने पूर्व शासकीय अधिवक्ता फौजदारी स्व. विनय कुमार यादव की पुण्यतिथि मनाई।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जगजीत सिंह ने बताया कि विनय कुमार यादव सामाजिक कार्यों में हमेशा आगे रहते थे। गरीबों की सहायता में कभी पीछे नहीं हटे। महामंत्री राजेश्वर सिंह ने कहा कि वह बहुत ही शांत स्वभाव और न्यायप्रिय थे। विनय कुमार यादव के अधिवक्ता पुत्र विजय प्रकाश ने बताया कि उनके पिता 31 मई 2024 को वह दुनिया छोड़ गए। इस मौके पर कोषाध्यक्ष अजीत सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता उमाकांत मिश्रा, सुखलाल यादव, एसपी यादव, बांकेलाल पाल, त्रिभुवन सिंह, मनोज कुमार साहू, धनंजय मिश्रा सहित तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।