फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलाह : रंगों के त्योहार में त्वचा की सेहत का भी रखें ख्याल

Sat, 28 Feb 2026 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में मरीजों का इलाज करते डॉ. एसपी पाल।  संवाद
विज्ञापन
होली का त्योहार रंग, उत्साह और खुशियों का संदेश लेकर आता है, लेकिन केमिकल युक्त रंग त्वचा को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञों ने लोगों को होली से पहले त्वचा की सुरक्षा के उपाय अपनाने की सलाह दी है, ताकि रंगों के दुष्प्रभाव से बचा जा सके।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. एमसी पाल ने बताया कि बाजार में मिलने वाले कई रंग और गुलाल केमिकल से तैयार होते हैं, जो त्वचा की प्राकृतिक सुरक्षा पर असर डालते हैं। इनके संपर्क में आने से जलन, खुजली, लालिमा और एलर्जी जैसी समस्याएं हो सकती हैं, विशेषकर संवेदनशील त्वचा वाले लोगों में यह खतरा अधिक रहता है।
उन्होंने, कहा कि होली खेलने से पहले त्वचा पर मॉइस्चराइजर या तेल लगाने से सुरक्षा की परत बनती है, जिससे रंग का असर कम होता है। हर्बल और सुरक्षित रंगों का उपयोग करना सबसे बेहतर है।
विज्ञापन

पक्का रंग लगे तो त्वचा को न रगड़ें
अक्सर लोग पक्का रंग हटाने के लिए त्वचा को जोर-जोर से रगड़ते हैं या तेज केमिकल वाले साबुन का इस्तेमाल करते हैं, जो नुकसान पहुंचा सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार, सबसे पहले रंग को सादे पानी से धोएं और सामान्य साबुन का उपयोग करें। यदि, रंग तुरंत न निकले तो इंतजार करें और त्वचा को ज्यादा रगड़ने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें