फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेती के साथ पशुपालन भी अपनाएं, इससे बढ़ेगी किसानों की आय : कृष्णा पासवान

Fri, 19 Jun 2026 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
किसानों को बीज मिनीकिट वितरण करतीं प्रभारी मंत्री। स्रोत: प्रशासन
विज्ञापन
समेकित जनकल्याण एवं जनजागरूकता कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को नगर पालिका परिषद मंझनपुर में दो दिवसीय प्राकृतिक खेती कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। प्रदेश की पशुधन और दुग्ध विकास राज्यमंत्री कृष्णा पासवान ने किसानों से खेती के साथ पशुपालन अपनाने की अपील की है।
विज्ञापन


राज्यमंत्री कृष्णा पासवान ने कहा कि किसानों को खेती के साथ गाय, बकरी और मुर्गी पालन जैसे सहायक व्यवसाय भी अपनाने चाहिए। सरकार इसके लिए आर्थिक सहायता और विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सहयोग दे रही है। इस दौरान उन्होंने किसानों को निशुल्क बीज मिनीकिट वितरित किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने प्राकृतिक खेती को स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए लाभकारी बताया। पूर्व सांसद विनोद सोनकर ने कहा कि कृषि परंपरा को मजबूत करना ही देश को मजबूत बनाने का आधार है।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर, राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल, पुलिस अधीक्षक सत्य नारायण, मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी आदि रहे।

किसानों को बीज मिनीकिट वितरण करतीं प्रभारी मंत्री। स्रोत: प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें