फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: समूहों के गठन में दिलचस्पी नहीं ले रहे एडीओ, नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। कड़ा विकास खंड में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत समूहों के गठन की स्थिति बेहद खराब है। समीक्षा के दौरान खुलासा होने पर बीडीओ ने एडीओ आईएसबी को नोटिस जारी किया है। तीन दिवस के अंदर स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत मनरेगा श्रमिक परिवारों, पीएम आवास योजना के लाभार्थी परिवार व अन्य पात्र परिवार जो समूह से जुड़े नहीं है उन्हें चिह्नित कर समूह से जोड़ने का निर्देश सीडीओ ने दिया था। इसे लेकर ग्राम सभा में बैठक किया जाना था। 24 अगस्त को हुई समीक्षा बैठक में ब्लॉक मिशन मैनेजर ने अवगत कराया कि अभी तक एक भी ग्राम सभा की सूची प्राप्त नहीं हो सकी है।

बताया गया कि समूह के गठन का लक्ष्य आठ सौ था। इसके सापेक्ष 112 समूहों का गठन किया गया। 34 समूहों का खाता खोला गया। 10632 परिवारों को इससे जुड़ना था। इसे लेकर बीडीओ विजय शंकर त्रिपाठी ने एडीओ महेंद्र कुमार को नोटिस जारी करते हुए तीन दिवस में स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही चेतावनी दी कि प्रगति में सुधार न हुआ तो प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें