सीबीएससी बोर्ड 10वीं के परिणाम बुधवार को घोषित हो गए। जिले के एक दर्जन सीबीएससी स्कूलों में सभी का परिणाम बेहतर रहा। परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद से छात्र-छात्राओं में खुशी का माहौल है। पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य विनोद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। 78 छात्र-छात्राओं में सभी सफल रहे। इनमें आदित्य मौर्य को 94.83 फीसदी अंक मिले हैं। आदित्य ने स्कूल में टॉप किया है। इनके अलावा 94.67 फीसद अंक के साथ सन्नी कुमार व राज चौधरी संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर और अश्वनी सिंह 93.83 फीसदी अंक के साथ तीसरे स्थान रहे। बताया कि राज चौधरी को विज्ञान में 100 फीसदी अंक मिले हैं।
कौशाम्बी प्रेसीडेंसी स्कूल के रचित तिवार को मिले 97 फीसद अंक
कौशाम्बी प्रेसीडेंसी स्कूल (केपीएस) ने सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में शत-प्रतिशत सफलता हासिल की है। केपीएस भरवारी और केपीएस भीटी के सभी विद्यार्थियों ने परीक्षा में सफलता प्राप्त किया। केपीएस भरवारी के टॉपर्स यश्वी यादव ने 94.2 फीसदी अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं पुष्पेश मिश्रा को 93 फीसदी, स्वस्ति यादव 92.8 फीसदी अंक मिले हैं। इसी प्रकार केपीएस भीटी के में रचित तिवारी ने को 97 फीसदी, अंकित कुमार 92.6 फीसदी व विक्रम कुमार 89.8 फीसदी अंक मिले हैं। प्रधानाचार्य सीमा पवार ने बताया कि स्कूल के 20 छात्र-छात्राओं को 90 फीसदी से अधिक अंक मिले हैं।
अहम कुशवाहा बने 98.2 के साथ स्कूल टॉपर
भवंस मेहता विद्याश्रम स्कूल का सीबीएससी 10 में 100 फीसदी परिणाम रहा। प्रधानाचार्य बलैया गंगाराबोइना ने बताया कि स्कूल के छात्र अहम कुशवाहा ने 98.2 फीसदी, रौनक केसरवानी 95.4 फीसदी व रचित केसरवानी ने 94.4 फीसदी अंक प्राप्त किया है।
विद्या व आरजू संयुक्त रूप से बने टॉपर
रिजवी स्प्रिंग फील्ड स्कूल के प्रधानाचार्य धर्मेंद्र पांडेय ने बताया कि विद्यालय का परिणाम शत प्रतिशत रहा। छात्र विद्या बालक व आरजू खान ने संयुक्त रूप से स्कूल टॉप किया है। इनको 95.8 फीसदी अंक मिले हैं। इसके अलावा प्रियांशु जायसवाल को 93.4 फीसदी, आख्या केसरवानी को 93 फीसदी अंक मिले हैं।
सेंट फ्रांसिस की टॉपर बनीं सौम्य यादव
सेंट फ्रांसिस स्कूल बेरुआ में छात्रा सौम्या यादव ने 97.2 फीसदी अंकों के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। द्वितीय स्थान पर श्रेयांश कुशवाहा ने 96.4 फीसदी अंक के साथ दूसरा और शिव सिंह ने 94.8 फीसदी अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया है।
लिटिर ब्लासम के टॉपर बने अनुभव
सीबीएससी के परिणामों में अजुहा के लिटिल ब्लासम पब्लिक स्कूल के छात्र अनुभव श्रीवास्तव ने टॉप किया है। इनको 97.2 फीसदी अंक मिले हैं। वहीं कनक गुप्ता ने 92.2 फीसद अंक लेकर दूसरा और रिषभ सिंह ने 89.8 फीसदी अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इसी प्रकार एसएवी सैनी की छात्रा जिया फातिमा ने 86 फीसदी अंक लेकर पहले स्थान, हिमांशी अग्रहरि 84.6 फीसदी अंक लेकर दूसरे और पलक सेन 81.6 फीसदी अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।
आदित्य मौर्या
आदित्य मौर्या
आदित्य मौर्या
आदित्य मौर्या