ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक करते थाना अध्यक्ष कड़ा धाम विनीत सिंह। स्रोत: पुलिस
- फोटो : 1
सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने और अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से शनिवार को कड़ाधाम थाना में अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में थाना क्षेत्र के सभी ग्राम प्रहरियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने कहा कि ग्राम प्रहरी पुलिस विभाग की सबसे महत्वपूर्ण इकाई हैं। वे पुलिस की आंख और कान की तरह कार्य करते हैं। वहीं, नवागत थानाध्यक्ष विनीत सिंह ने ग्राम प्रहरियों को निर्देश दिए कि गांव में किसी भी नए व्यक्ति के आगमन, संदिग्ध गतिविधियों या आपसी विवाद की सूचना तत्काल थाने को दी जाए।