गश्त के दौरान दुकानदारों से बातचीत करते अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह- मीडिया सेल
अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बुधवार शाम थाना करारी पुलिस बल के साथ कस्बा करारी में पैदल गश्त की। अपर पुलिस अधीक्षक ने आमजन से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें सुरक्षा को लेकर पुलिस की तत्परता का भरोसा दिलाया।
इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग भी की गई। पुलिस अधिकारियों ने दुकानदारों एवं स्थानीय नागरिकों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की। साथ ही लोगों को अफवाहों से दूर रहने, शांति बनाए रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया।