फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: आकांक्षात्मक विकास खंड मंझनपुर व कौशाम्बी की प्रगति पर अपर सचिव ने की समीक्षा

Thu, 27 Nov 2025 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
अ​धिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते अपर सचिव रोहित कुमार, डीएम डॉ. अमित पाल शर्मा समेत अन्य। स
विज्ञापन
मंझनपुर। नीति आयोग, भारत सरकार के अपर सचिव रोहित कुमार ने बुधवार को उदयन सभागार में मंझनपुर और कौशाम्बी आकांक्षात्मक विकास खंडों के विभिन्न कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने जनपद की तरफ से कई प्रमुख क्षेत्रों में दर्ज की गई सकारात्मक प्रगति की प्रशंसा की।
विज्ञापन


अपर सचिव रोहित कुमार ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री की तरफ से शुरू की गई आकांक्षात्मक विकास खंड योजना का उद्देश्य शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता और आधारभूत सेवाओं के क्षेत्र में पिछड़े क्षेत्रों का तेज, समग्र और सतत विकास सुनिश्चित करना है। इसके लिए कुल 40 संकेतकों (इंडिकेटर्स) पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बेहतर परिणाम तभी संभव है जब सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।

समीक्षा के दौरान उन्होंने विकास खंड कौशांबी में मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण, आंगनबाड़ी केंद्रों पर पेयजल व शौचालय उपलब्धता तथा टीबी मरीजों के उपचार में हुई उल्लेखनीय प्रगति की सराहना की। साथ ही बच्चों और गर्भवती महिलाओं को पुष्टाहार उपलब्ध कराने तथा ग्राम पंचायतों में भारत नेट कनेक्शन की स्थिति सुधारने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


विकास खंड मंझनपुर में किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) का गठन, स्वास्थ्य सेवाओं और बालिकाओं के उच्च शिक्षा में नामांकन की बेहतर स्थिति पर भी अपर सचिव ने संतोष जताया। उन्होंने बालिकाओं के लिए शौचालय सुविधा, पुष्टाहार वितरण और भारत नेट कनेक्टिविटी को और बेहतर करने पर विशेष ध्यान देने को कहा।
उन्होंने निर्देश दिया कि किसी भी क्षेत्र में नवाचार या उत्कृष्ट कार्य का प्रस्ताव नीति आयोग को भेजा जाए। साथ ही बताया कि दिसंबर से संपूर्णता अभियान 2.0 शुरू किया जाएगा। बैठक में जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल, सीडीओ विनोद राम त्रिपाठी, सीएमओ डॉ. संजय कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें