जिला कमांडेंट होमगार्ड्स के भवन की भूमि से अतिक्रमण हटाती जेसीबी। स्रोत- प्रशासन
अपर जिलाधिकारी (वि/रा) शालिनी प्रभाकर ने शुक्रवार को मंझनपुर से सटे पाता में सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को हटवाया। यह भूमि जिला कमांडेंट होमगार्ड्स के भवन निर्माण के लिए आवंटित है। यहां कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर लिया गया था। अपर जिलाधिकारी ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी मशीन से अतिक्रमण हटवाया और भूमि को कब्जामुक्त कराया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यदि भविष्य में दोबारा अतिक्रमण का प्रयास किया गया तो संबंधित व्यक्तियों पर प्राथमिकी दर्ज कराई जाए। इस मौके पर जिला कमांडेंट होमगार्ड्स विनोद कुमार द्विवेदी, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट आकाश सिंह आदि मौजूद रहे।