मंझनपुर। अपर शिक्षा निदेशक रमेश कुमार तिवारी ने सोमवार को विभाग के अफसरों के साथ बैठक कर मतदान केंद्र बनाए गए स्कूलों के बारे में जानकारी ली। इसके बाद वह खुद स्कूलों का निरीक्षण करने के निकले थे। मुख्यालय में विभागीय अफसरों की साथ बैठक में एडी बेसिक ने कहा कि किसी परिषदीय स्कूल में बने पोलिंग सेंटर पर खंड शिक्षाधिकारी यह सुनिश्चित कर लें कि वहां बिजली, पानी, शौचालय, छाया आदि की व्यवस्था है अथवा नहीं।
पर्यवेक्षक की तरफ से अगर किसी तरह की शिकायत मिली तो जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अफसरों के साथ बैठक के बाद एडी बेसिक सिराथू और मंझनपुर विकास खंड के कई पोलिंग सेंटरों का जायजा लिया। उन्होंने व्यवस्था पर संतोष जाहिर किया। इस मौके पर बीएसए अरविंद कुमार, एबीएसए अविनाश सिंंह सहित सारे अफसर मौजूद रहे।