फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरवारी में कार्यकर्ताओं ने फूंका चीन के राष्ट्रपति का पुतला

विज्ञापन
Activists burnt effigy of Chinese President in Bharwari - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
भरवारी में कार्यकर्ताओं ने फूंका चीन के राष्ट्रपति का पुतला
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर गिरसा चौराहे पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी
संवाद न्यूज एजेंसी
भरवारी। देश के जवानों के साथ चीन की हिंसात्मक कार्रवाई के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को गुस्से का इजहार किया। कार्यकर्ताओं ने गिरसा चौराहे पर चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंका।
विज्ञापन

भाजयुमो के जिलाध्यक्ष सुनील मिश्रा की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने चीन के खिलाफ गुस्से का इजहार किया। जिलाध्यक्ष ने कहा भारत की सेना के साथ चीन की सेना ने जो बर्बरता पूर्वक बर्ताव किया वह निंदनीय है। इसी को लेकर चीन के राष्ट्रपति का पुतला दहन किया गया है। भारत के सैनिकों की शहादत को भुलाया नहीं जा सकता। सरकार ने चीन को मुंहतोड़ जवाब दिया। इस मौके पर कशिया मंडल अध्यक्ष तिलक तिवारी, नोखेलाल, संदीप मिश्रा, सूरज विश्वकर्मा, रूद्र प्रकाश तिवारी, जितेंद्र मौर्य, विनय कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें