ब्लॉक कार्यालय में बीडीओ भावेश कुमार शुक्ला ने पंचायत सचिवों के साथ समीक्षा बैठक की। जिसमें पीएम सूर्य घर योजना का लक्ष्य सप्ताह भर में ना पूरा करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। प्रधानमंत्री आवास निर्माण की प्रगति, रेट्रोफिटिंग सहित अन्य विकास कार्यों की जानकारी लेकर तेजी लाने का निर्देश दिया।
बुधवार को सिराथू विकासखंड कार्यालय में सचिवों की साप्ताहिक बैठक हुई। बीडीओ ने बताया कि 79 ग्राम पंचायत में पीएम सूर्य घर योजना के तहत दिए गए लक्ष्य के साक्षेप 50 फीसदी से कम लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया है। ऐसे में प्रगति खराब होने पर 19 सचिवों को सप्ताह भर में पूरा न करने पर वेतन अवरुद्ध करने के अलावा कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना की तीसरी किस्त मिलने के बाद अब तक 25 फीसदी लाभार्थी के लिए मकान का निर्माण नहीं किया गया है। जिसको लेकर सचिवों को नोटिस देकर कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है।
एडीओ पंचायत विश्व बंधु ने बताया स्वच्छ भारत फेस दो के तहत शौचालय बनाने के लिए लाभार्थी के खाते में छह हजार रुपये की पहली किस्त भेजी गई है। जिसका निर्माण कार्य शुरू कराकर फोटो अपलोड करे। बैठक में सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण कपिल त्रिपाठी, सहकारिता दयाशंकर यादव एडीओ आईएसबी महेंद्र कुमार व ग्राम पंचायत सचिव रहे।