मंझनपुर। एसडीएम एसपी वर्मा ने बुधवार को सदर तहसील में कार्यभार ग्रहण किया। इसके बाद लोगों की समस्याएं सुनी। साथ ही कर्मचारियों के साथ बैठक कर हिदायत दी। कहा कि कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
जिले की सीएम डैश बोर्ड की रैकिंग अत्यंत खराब है। राजस्व वसूली में लापरवाही हो रही है। डीएम मधुसूदन हुल्गी ने इसे गंभीरता से लेते हुए मंगलवार देर रात सदर एसडीएम अजेंद्र सिंह को अतिरिक्त एसडीएम का चार्ज दे दिया। वहीं अतिरिक्त एसडीएम रहे एसपी वर्मा को मंझनपुर एसडीएम की जिम्मेदारी सौंपा है।
नवागत एसडीएम ने सुबह परिसर का निरीक्षण कर शिकायत पत्रों के ऑनलाइन निस्तारण की जानकारी ली। इसके बाद अपने कार्यालय में बैठकर शिकायतें भी सुनीं। उन्होंने तीनों ब्लॉक के पूर्ति निरीक्षकों को कोटेदारों द्वारा राशन में घटतौली और समय पर वितरण नहीं करने पर कार्रवाई के निर्देश दिए। कर्मचारियों को हिदायत देते हुए कहा कि जो काम नहीं करेंगे, उनके खिलाफ वेतन रोकने के साथ अन्य कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान तहसीलदार सिद्धांत कुमार समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
बिना सूचना के गायब रहे महाप्रबंधक उद्योग, रोका वेतन
मंझनपुर। डीएम ने मंगलवार को फोन का अधिकारियों की मौजूदगी परखी। इस दौरान महाप्रबंधक उद्योग केके अमर बिना किसी सूचना के कार्यालय से गायब मिली। उन्होंने बताया कि वह प्रयागराज में हैं। इसके लिए किसी प्रकार की अवकाश नहीं लिया। इस पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए उनका एक दिन का वेतन रोके जाने का निर्देश दिया है।