हाईवे के सैनी चौराहे पर यातायात उप निरीक्षक अब्दुल अली ने विशेष अभियान चलाकर 22 ओवरलोड वाहनों पर नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की है। शनिवार को अभियान में ओवरलोडिंग, बिना सीट बेल्ट, हेलमेट , ड्राइव करते समय मोबाइल पर बात करने, तेज गति से वाहन चलाने सहित अन्य नियमों का पालन न करने पर 22 वाहन चालकों का चालान करते हुए जुर्माना जमा करने की कार्रवाई की।