आग से गेहूं जलकर हुआ राख, खेत में खड़े दोनों भाई। स्रोत: ग्रामीण
- फोटो : 1
कोरियों ग्राम सभा में एक गेहूं के खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और करीब तीन बीघा खड़ी फसल जलकर राख हो गई। शुक्रवार शाम अचानक धर्मराज पटेल व धनराज पटेल के खेत में आग की लपटें उठने लगीं। ग्रामीण जब तक मौके पर पहुंचते और आग पर काबू पाने का प्रयास करते तब तक तेज हवाओं के कारण आग ने पूरी फसल को अपनी चपेट में ले लिया। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग को आगे बढ़ने से रोका, लेकिन तब तक किसान की मेहनत पूरी तरह बर्बाद हो चुकी थी।