फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे में गिरफ्तार किए जाएं आरोपी

विज्ञापन
Accused to be arrested in 24 hours - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
24 घंटे में गिरफ्तार किए जाएं आरोपी
विज्ञापन

चायल विधायक संजय गुप्ता ने आरोपी पुलिस कर्मचारियों पर भी कार्रवाई करने का दिया निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
सरायअकिल। चायल विधायक संजय गुप्ता ने सोमवार को सरायअकिल इलाके में रहने वाली छेड़खानी पीड़िता के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान छेड़छाड़ के मामले में कार्रवाई नहीं किए जाने को लेकर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। साथ ही एसपी से फोन पर आरोपियों की गिरफ्तारी कराने व आरोपी पुलिस कर्मचारियों पर कार्रवाई करने के लिए भी कहा।
विज्ञापन

सरायअकिल इलाके के एक व्यक्ति ने बताया कि 21 जुलाई को पड़ोसी दो युवकों ने उसके परिवार की एक महिला के साथ छेड़खानी की थी। आरोपियों के खिलाफ तहरीर दिए जाने के बावजूद पुलिस ने सिर्फ निरोधात्मक कार्रवाई की। नतीजा रहा कि आरोपियों का हौसला बढ़ गया। इसी रंजिश को लेकर 24 जुलाई को दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। जिसमें दोनों तरफ के सात लोग घायल हुए थे। इसे लेकर सोमवार दोपहर विधायक छेड़खानी पीड़ित महिला के घर पहुंचे। उन्होंने उसका और परिजनों का हाल जाना। साथ ही फोन करके एसपी अभिनंदन से कहा कि वह 24 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी कराना सुनिश्चित करें। लापरवाह पुलिस कर्मचारियों पर कार्रवाई करने के लिए भी विधायक ने एसपी से कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें